कोसमन्दा में भब्य कलश यात्रा के साथ श्री मद भागवत महापुराण कथा प्रारम्भ।
कोसमन्दा में भब्य कलश यात्रा के साथ श्री मद भागवत महापुराण कथा प्रारम्भ।
जांजगीर चांपा जिला ब्यूरो हरीश राठौर
जांजगीर चाम्पा -कोसमन्दा के श्री वास परिवार में 2 जुलाई को भब्य कलश यात्रा के साथ श्री मद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ हुआ।कलश यात्रा सुबह 10 बजे गृह निवास से प्रारम्भ होकर गांव के मुख्य गलियों से होता हुआ।बंधवा तालाब से जल भरकर अपने मूल स्थान पर पहुंच कर बेदी की स्थापना किया गया।शाम को 2 को ही भागवत माहात्म्य, आत्मदेव कथा,परीक्षित जन्म,शुकदेव जन्म की कथा सुनाई।3 को कपिल भगवान का जन्म,शिव कथा,ध्रुव चरित्र,जड़ भरत चरित्र,4 को भरत वंस की कथा,अजामिल कथा,आदिति वंस की कथा,प्रहलाद चरित्र,5 को राम अवतार,मनुओं का वर्णन,वासुदेव-देवकी विवाह,भगवान का प्राकट्य,गोकुल में जन्म उत्सव,6 को बाल लीला,पूतना उद्धार,वेणुगीत,गोवर्धन पूजा,उद्धव की पूजा,कृष्ण रूखमणी विवाह,7 को प्रदुम्न जन्म,सुदामा चरित्र, श्री कृष्ण उद्धव कथा,8 को श्री कृष्ण उद्धव संवाद,भक्ति योग,भगवान उपदेश कथा विश्राम।10 को गीता ,तुलसी वर्षा, शिव स्थापना, कंकन, गुरुदक्षिणा, हवन एवम सहत्रधारा,11 को भंडारा व प्रसाद वितरण होगा।कथा का समय दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगी।भगवता चार्य के रूप में नितिन कुमार दुबे जी व वरन शांती लाल दुबे जी है।मुख्य यजमान श्री मति राम बाई श्रीवास -गंगा राम श्रीवास जी है।
