*सक्ति नगर के गायत्री पीठ शक्ति में सावन महीने में श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न*
*सक्ति नगर के गायत्री पीठ शक्ति में सावन महीने में श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायण राठौर
सक्ती/- सक्ति नगर के गायत्री पीठ शक्ति में सावन महीने में श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई l इस बैठक में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक सहित अनेक कार्यकर्ता और मुख्य रूप से भागवत आचार्य राजेंद्र महाराज उपस्थित थे l आचार्य द्वारा श्रावण मास में आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा के संबंध में बताया गया कि, मठ मंदिर हमेशा प्रेरणा के स्रोत एवं, सामाजिक चेतना के केंद्र होने ही चाहिए l किसी भी देवालय अथवा मंदिर में केवल आरती और प्रसाद ही वितरण न किए जाएं बल्कि समाज में जागरण के कार्य खड़े किए जाने चाहिए l
श्रावण मास का अर्थ है – श्रावण मास अर्थात सुनने का महीना इसका तात्पर्य भगवान की कथा और सत्संग संकीर्तन को श्रवण करना, भगवान श्री महादेव की कथा को श्रवण करना और शिवपूजन से जीवन कृत कृत्य करना l
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं नागरिकों ने शिव महापुराण कथा महोत्सव की स्वीकृति प्रदान करते हुए व्यवस्था संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा के साथ आगामी अगस्त माह में, 9 से 16 अगस्त तक यज्ञ को आयोजित करना सुनिश्चित किया l

Narayan Rathore