*सक्ति जिला नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष पद की शपथ समारोह में शामिल होंगी जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े*

*सक्ति जिला नगर पंचायत अड़भार के अध्यक्ष पद की शपथ समारोह में शामिल होंगी जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ति /-जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत अड़भार में आज दिनांक 06/07/2024 को नए अध्यक्ष पद के लिए शपथ लेंगी दिशु बनियाराम रात्रे शपथ समारोह में शामिल होंगे जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े आप सभी को बता दें कि जब से चुनाव जीत कर आए हैं तब से सांसद कमलेश जांगड़े ने क्षेत्रवासियों के लिए केंद्र के बड़े मंत्रियों से मिलकर समस्या को अवगत करा रही है चाहे नितिन गडकरी हो चाहे रेल मंत्री हो चाहे राजनाथ सिंह हो तमाम मंत्रियों से मिलकर के हर छोटी बड़ी क्षेत्र की समस्या को अवगत करा रही है जिससे साफ जाहिर होती है कि क्षेत्र में एक जिम्मेदार व्यक्ति को चुन करके दिल्ली भेजे हैं आप सभी को बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पिछले कई महीने से रिक्त पड़ी थी जिसके कारण अब तक नए अध्यक्ष नहीं बन पाए थे दिनांक 02/07/2024 को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आदेश जारी कर नए अध्यक्ष दिशु बनिया राम रात्रे को बनाया गया नगर पंचायत अड़भार की वार्ड क्रमांक- 15 की भाजपा पार्षद सुश्री दिशु बनिया राम रात्रे की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी का कार्यक्रम 6 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे से नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया है, तथा उपरोक्त कार्यक्रम में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, शक्ति जिला भाजपा संगठन प्रभारी गुरपाल सिंह भल्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती जिले के अध्यक्ष लोकेश साहू प्रमुख रुप से उपस्थित रहेंगे।

 

Narayan Rathore

You may have missed