*कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की बैठक आयोजित*

*कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की बैठक आयोजित*

*नवगठित सक्ती जिला और आमजन के विकास कार्यों में हो डीएमएफ की राशि का उपयोग*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायण राठौर

सक्ती /- सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चाम्पा श्रीमती कमलेश जांगडे, विधायक सक्ती डॉक्टर चरण दास महंत, विधायक चंद्रपुर श्री रामकुमार यादव, विधायक जैजैपुर श्री बालेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो, डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडेय, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावते, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियो की उपस्थिति में आज सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला खनिज सस्थान न्यास अंतर्गत प्रस्तावित कार्य योजना में शामिल कार्यों के संबंध में बारी – बारी से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिस पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारीयों की उपस्थिति में चर्चा और विचार विमर्श किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो द्वारा नवगठित सक्ती जिला और आमजन के विकास कार्यों में डीएमएफ की राशि का सदुपयोग करने कहा गया।

 

Narayan Rathore

 

You may have missed