*जलाशय में मिला दो दिन से लापता युवक का शव*

न्यूज़ रिपोर्टर अर्चना सिंह

गौरेला की मलनिया जलाशय में दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की पहचान गौरेला के सरस्वती नगर निवासी नरेश सिंधी के रूप में हुई है । सूचना मिलने पर ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । और मामले की जांच शुरू कर दिया गया है । जानकारी के मुताबिक गौरेला क्षेत्र से लगे मलिनिया जलाशय के धौरामुडा गांव की तरफ से जलाशय में एक युवक का शव मिला ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस ने शव को जलाशय से बाहर निकाला । शव की पहचान नरेश सिंधी पिता राजकुमार सिंधी उम्र 32 वर्ष सरस्वती नगर गौरेला के रूप में की गई । पुलिस ने बताया कि मृतक युवक दो दिन पहले अपने घर से निकला था और तब से लापता था । खूब तलाश की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला अब दो दिन बाद युवक का शव जलाशय में मिला । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

 

Narayan Rathore

You may have missed