जिले में अब तक औसत 316.6 मिमी वर्षा दर्ज

*जिले में अब तक औसत 316.6 मिमी वर्षा दर्ज*

*भोथिया तहसील में हुई सर्वाधिक 39.4 मिमी वर्षा*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती 25 जुलाई 2024// सक्ती जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2024 से अब तक औसत 316.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिले के सभी 9 तहसीलों में पिछले 24 घण्टों में औसत 18.9 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा भोथिया तहसील में 39.4 मिमी दर्ज की गई। उप संचालक कार्यालय कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घण्टों में सक्ती तहसील में 23.2 मिमी, जैजैपुर तहसील में 4.3 मिमी, मालखरौदा तहसील में 20.7 मिमी, डभरा तहसील में 6 मिमी, नया बाराद्वार तहसील में 33.4 मिमी, अड़भार तहसील में 18.3 मिमी, हसौद तहसील में 19.4 मिमी, चंद्रपुर तहसील में 5 मिमी एवं भोथिया तहसील में 39.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

 

Narayan Rathore

You may have missed