*छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका , विश्वभूषण हरिचंदन की ले रहे जगह*

Listen to this article

*छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका , विश्वभूषण हरिचंदन की ले रहे जगह*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

रायपुर /- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपाल नियुक्त किए। रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। डेका का राजनीतिक सफर और भाजपा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी गई है। उनके नेतृत्व से छत्तीसगढ़ में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं।

रामेन डेका भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे असम की मंगलदोई सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट। पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए।

रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ. वे वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं. असम के रहने वाले रामेन डेका बीजेपी के सीनियर नेताओं में से एक हैं. 1980 से वे राजनीति में सक्रिय हैं. वे 2 बार बीजेपी की टिकट पर सांसद बन चुके हैं. 2009 में वे पहली बार वे असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2014 में वे दोबारा सांसद बने।
रामेन डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे. वे परामर्श समिति के सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे. साथ ही वे विदेश मंत्रालय के सदस्य भी रहे. 2006 में रमन डेका असम बीजेपी के अध्यक्ष बने थे. इतना ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी वे कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

 

Narayan Rathore

You may have missed