हम लोकसभा चुनाव तो जीते,पर पिछले चुनाव से बोट प्रतिशत कम हुआ है,आगामी समय कड़ी मेहनत की आवश्यकता है – पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू

हम लोकसभा चुनाव तो जीते,पर पिछले चुनाव से बोट प्रतिशत कम हुआ है,आगामी समय कड़ी मेहनत की आवश्यकता है – पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू

 

विस्तृत भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक सकती में डॉ खिलावन साहू के उद्बोधन से सभा सन्न

 

 

हमर छत्तीसगढ न्यूज सम्भागीय ब्यूरो रिपोर्टर – दाऊ राम राठौर

 

 

जांजगीर चांपा/सकती – भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान में प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा संगठन जिला सकती के द्वारा सकती के धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमे जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी से लेकर जिले के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था

जिसमे संगठन जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित सभी पदाधिकारियों ने महत्व पूर्ण मार्गदर्शन दिया ,आगामी नगरीय निकाय – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जितने के गुर बताए,सकती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने तो सभी कार्यकर्ताओं से कहा की हम आप सभी के मेहनत से लोकसभा चुनाव तो जीत गए पर बहुत ज्यादा खुशी भी नही मना सकते चुकी पिछले लोकसभा चुनावों से हमारा वोट प्रतिशत घट रहा इसकी भी हम सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता को चिंता करने की आवश्यकता है आगे चुनाओ में हमे कड़ी से कड़ी मेहनत करनी होगी,उनके ओजस्वी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है,जिला के उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने राजनीतिक प्रस्ताव लाया,जिला महामंत्री श्री घनश्याम साहू ने आगामी पार्टी के रचनात्मक कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया,कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल ने किया