*जशपुर की बेटी को लिफ्ट लेना पड़ा भारी, गैंगरेप के बाद गुंडों ने बनाया अश्लील वीडियो*
*जशपुर की बेटी को लिफ्ट लेना पड़ा भारी, गैंगरेप के बाद गुंडों ने बनाया अश्लील वीडियो*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
जशपुर/- आधार कार्ड बनवाने निकली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई. पुलिस ने इस घिनौनी वारदात में शामिल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक लड़की जब अपने घर लौट रही थी दोनों लड़कों ने उसे अपनी स्कूटी में लिफ्ट दी. लिफ्ट देने के बहाने दोनों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया. आरोप है कि लड़कों ने लड़की अश्लील वीडियो भी बना ली. मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़कों ने वीडियो गांव के ही दूसरे लड़कों को दिखाया. धीरे धीरे से जानकारी लड़की के परिवार वालों को लग गई. परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज का दोनों आरोपियों को धरदबोचा।
एसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिसः एसपी शशि मोहन सिंह को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तुरंत एसपी ने कड़ा एक्शन लेने के निर्देश पुलिस को दिए. एसपी के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही गैंगरेप के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
शादी का झांसा देकर रेपः जशपुर के पत्थलगांव में शादी का झांसा देकर नाबालिक को भगाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. पकड़े गए शख्स पर आरोप है कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा दिया. शादी का झांसा देकर उसे एमपी के उज्जैन ले गया. परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने लड़की को दबिश देकर उज्जैन से गिरफ्तार किया गिरफ्तारी के दौरान गांव वालों ने पुलिस को घेर लिया लेकिन पुलिस ने समझदारी से काम लेते हुए युवक को अपने कब्जे में ले लिया।


Narayan Rathore