*कलेक्टर के हाथो हुआ एनएमएमसई में चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियो का सम्मान*

*कलेक्टर के हाथो हुआ एनएमएमसई में चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियो का सम्मान*

*एनएमएमएसई लक्ष्य शिक्षक समूह सक्ती का जिला स्तर पर आयोजन*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती– गत सत्र 2023-24 में राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में सक्ती जिला से चयनित विद्यार्थियों का जिला स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 27 जुलाई 2024 शनिवार को सामुदायिक भवन सक्ती मे आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का आयोजन एन.एम.एम.एस.ई. लक्ष्य शिक्षक समूह सक्ती (छ.ग.) के द्वारा किया गया था. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चयनित छात्रो का सम्मान सहित बच्चो के मार्गदर्शक शिक्षको के प्रोत्साहन सहित ज्यादा से ज्यादा विद्यालय से बच्चो को इस परीक्षा मे शामिल के लिए प्रेरित करना था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती एन. के. चंद्रा ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सक्ती के. पी. राठौर सहित प्राचार्य गण रहे. अतिथियो हाथो इस योजना मे सक्ती जिला से गत सत्र चयनित 27 बच्चो का प्रमाणपत्र एवं मेमोंटो से सम्मान हुआ. चयनित बच्चों में प्राची राठौर, रंजना गोड़, वेदिका यादव, दीप्ति मैत्री, आयुष पटेल, मंजू लहरे, वर्षा धिरहे, जागृति यादव, वेदांत पटेल, सिम्मी यादव, विनय पटेल, रेशमा साहू, दिशा पटेल, प्रियांश देवांगन, रितेश , रिद्धी खुराना, भामिनी लहरे, डिगेश्नर मल्होत्रा, भूमिका , तमन्ना , पायल बंजारे, प्रतिमा सान्डिल्य, आनंदी सतनामी, साधना कुमारी, धनंजय नेताम, गेवेन्द्र सिंह राज, ज्योति सिदार शामिल है ये सक्ती जिला के अलग अलग मिडिल स्कूलों से इस परीक्षा मे भाग लिये थे.
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा कक्षा आठवीं के छात्र शामिल होते है एवं चयनित होने पर मेधावी छात्रो को नवमी से बारहवी तक प्रतिमाह 1000 की छात्रवृत्ति शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रदान किया जाता है।

जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के अपने उद्बोधन मे शिक्षको प्रयास की प्रसंशा की साथ ही बच्चो को संदेश दिया की आप इस परीक्षा मे चयनित हुए है तो इस प्रकार मेहनत करते रहे ताकि दसवी- बारहवी में और बेहतर परिणाम मिले साथ ही आगे के कैरियर भी तय करें ताकि उसके अनुसार मेहनत कर सके. जिला शिक्षा अधिकारी एन. के. चंद्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओ के तैयारी के लिए जिला कार्यालय से पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा ताकि बच्चो की सफलता प्रतिशत को बढ़ाया जा सके. बीईओ सक्ती भी बच्चो की मेहनत एवं शिक्षको के मेहनत की तारीफ की एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Narayan Rathore

You may have missed