*वन परिक्षेत्रअधिकारी खड़गवां अर्जुन सिंह व उनके टीम के द्वारा हटाया गया अतिक्रमण*
*वन परिक्षेत्रअधिकारी खड़गवां अर्जुन सिंह व उनके टीम के द्वारा हटाया गया अतिक्रमण*
रिपोर्टर दीपेंद्र शर्मा
एमसीबी – वन परिक्षेत्राधिकारी खड़गंवा समस्त वन अमला और पुलिस प्रशासन खड़गवा, चिरमिरी के द्वारा वन परिक्षेत्र खड़गवा अंतर्गत बीट खड़गंवा के कक्ष क्रमांक 635 एवं खड़गंवा से रतनपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग के किनारे लगभग 300 मीटर लम्बाई एवं 50 मीटर चौड़ाई में अतिक्रमण कर रात्रि में ट्रेक्टर से जुताई कराकर अवैध रूप से अतिक्रमण लिया साथ ही रात्रि कालीन मे ही एक ट्रक ईट गिराकर चार ट्रेक्टर टाली रेता एवं एक ट्रेक्टर टाली चीप गिट्टी गिराकर 28 जुलाई को सुबह पांच बजे से न्यू खुदाई कर पक्का भवन नव निर्माण कार्य अवैध रूप से अतिक्रमण लोगो के द्वारा किया जा रहा था जिसकी सूचना मिलते ही खडगवा वनपरिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह के द्वारा तत्काली मौके में पहुंचकर समस्त वन अमला एवं पुलिस बल के द्वारा शनिचर आत्मज पतिराम, करीमन आत्मज सुद्धू अन्य 7 व्यक्तियो के द्वारा किया जा रहा था
समस्त वन अमला अतिक्रमण को रोक थाम कर एक ट्रेक्टर ट्राली ईट एवं एक ट्रेक्टर ट्राली चीप पत्थर को उठवाकर वन परिक्षेत्र कार्यालय कैम्पस खड़गंवा में रखवाया गया तथा शेष ईट एवं रेत को लेकर अतिक्रमाणो द्वारा लड़ाई झगड़ा विवाद किया जा रहा था
शेष ईट और रेत को विवाद उत्पन्न होते इसे देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह के द्वारा अतिक्रमण किए लोगो को देना पड़ा
जिसको उन लोगों द्वारा ट्रेक्टर मे उठवाकर अपने अपने निज निवास मे रखवाया गया अतिक्रमण स्थल से सभी मटेरियल हटवा दिया गया है साथ ही साथ वन परिक्षेत्राधिकारी खड़गवां की उपस्थिति में कक्ष क्रमांक 635 में हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोकते हुए अतिक्रमण स्थल पर सुरक्षा श्रमिक एवम मजदूरों से वन कर्मचारियों द्वारा सौगान वृक्षारोपण करा दिया गया!
वनपरिक्षेत्रअधिकारी खड़गवां अर्जुन सिंह ने बताया कि ऐसे जहां भी वन विभाग के जमीन पर जो भी व्यक्ति कब्जा करने की कोशिश करेगा उस पर वन विभाग के द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी!

