*छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका पहुंचे रायपुर*
*छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका पहुंचे रायपुर*
*हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री साय ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
रायपुर/- छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके मंत्रियों और अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनकी अगुवानी की। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
उन्होंने सलामी गादर का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्य से उनका स्वागत किया गया।
रामेन कुमार डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इस आशय का आदेश राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने जारी किए हैं। रामेन कुमार डेका की नियुक्ति वर्तमान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की जगह की गई हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही इनका कार्यकाल प्रभावी हो जाएगा। रामेन कुमार डेका असम में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से रहें हैं। असम जनता पार्टी के महासचिव, भाजपा प्रवक्ता, रहने के अलावा असम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।