गौंड खनिज राशि वितरण का जांच करवाएंगी जांजगीर चांपा सांसद
गौंड खनिज राशि वितरण का जांच करवाएंगी जांजगीर चांपा सांसद
मामला जनपद पंचायत बलौदा
ब्यूरो रिपोर्टर – हरीश राठौर
जांजगीर चांपा/ सकती छत्तीसगढ़ सरकार के मनसानुरूप खनिज उत्खनन से प्राप्त रॉयलटी से उस के प्रभावित क्षेत्र में प्राप्त राशि से विकास कार्य करने हेतु शासन जिलापंचायत फिर जनपद पंचायत को राशि आवंटित करती है प्राप्त राशि अधोसंरचना कार्य के लिए प्रभावित क्षेत्र में जनप्रतिनिधि आवश्यकता अनुसार अनुशंसा करके विकास कार्य को मूर्त रूप प्रदान करते है लेकिन जनपद पंचायत बलौदा में गौंड खनिज राशि की भर्राशाही एवम नियम विरुद्ध वितरण की शिकायत माननीय सांसद कमलेश जांगड़े को मिली है की पूर्व में गौंड खनिज की राशि को प्रभावित क्षेत्र को न देकर कुछ लोग अपने क्षेत्र में जो गौंड खनन प्रभावित क्षेत्र से बाहर है में उपयोग किया गया है तब जांजगीर चांपा सांसद माननीया श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उक्त गौण खनिज आवंटित राशि की जांच कराने की बात कही गई है
