*कस्टम हायरिंग सेंटर में मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस*
*कस्टम हायरिंग सेंटर में मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस*
रिपोर्टर गोकुल कुर्रे
आज दिनांक 15 अगस्त 2024 को अंबुजा फाउंडेशन व एच. डी. एफ. सी. बैंक परिवर्तन के अंतर्गत केंद्रीय ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम पोंडी गोसाईं, गुरसिया, अमलडीहा एवं कोनकोना के ब्लॉक पोंडी उपरोड़ा के कोरबा जिले मे कस्टम हायरिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिन का आयोजन किया गया! किसानो द्वारा हर्ष उल्लास के साथ 78 व स्वतंत्रता दिन मनाया गया! जिसमें ध्वजारोहण कार्यक्रम के द्वौरान हॉर्टिकल्चर विभाग से श्री. विकास सिंह मुख्य अतिथि एवं अतिथि श्री. एवं रामगोपाल यादव हॉर्टिकल्चर विभाग, अंबुजा फाउंडेसन से श्री भायासिंह झारे परियोजना अधिकारी के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दिया गया! उन्नत खेती,भूमि एवं जल सवर्धन, कस्टम हायरिंग सेंटर, लिफ्ट एर्रिगेशन सिस्टम से किसानो को लाभान्वित किया गया! हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा पोषण-बाड़ी योजना अंतर्गत किसानों को फलदार पौधे सब्जी बीज वितरण किया किया गया l ग्राम के सरपंच, सचिव, किसान विकास समिति, जल उपभोकता समिति, कस्टम हायरिंग सेंटर के पदाधिकारी एव ग्रामीण किसान उपस्थित रहे! अंबुजा फाउंडेशन से श्री. वसंता कठाणे, शुभम केसरवनी, जयराम वर्मा, विशवेद्र प्रताप सिंह, इस्तियाक एवं ग्राम के स्वयं सेवक मनहरन महंत,निर्मल दास, दीपक फूलसिंह, गणपत यादव, शिवकुमारी, कीर्तन दास, ललेश्वर एवं सभी स्वयंसेवक का विशेष योगदान रहा! उपस्थित अतिथी एवं किसानो द्वारा अंबुजा फाउंडेशन एवं एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंशा किया गया एवं संस्था को धन्यवाद प्रदान किया गया!


Narayan Rathore