डॉ राजू यादव बने स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विकासखंड शिक्षा अधिकारी का निरंतर विजिट करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से किया निवेदन

डॉ राजू यादव बने स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष
विकासखंड शिक्षा अधिकारी का निरंतर विजिट करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से किया निवेदन

 

नवनियुक्त सभी स्कूलों के अध्यक्षों ने ग्रेडिंग बढ़ाने लिया संकल्प

 

हमर छत्तीसगढ न्यूज संभागीय ब्यूरो रिपोर्टर – दाऊराम राठौर

 

जांजगीर चांपा/ कोसमंदा – छत्तीसगढ़ शासन के मनसा अनुरूप स्कूलों में शैक्षिक स्तर सुधारने एवं ग्रेडिंग रिजल्ट शत प्रतिशत लाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी स्कूलों में भाजपा के पदाधिकारी को स्कूल जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष की सूची जारी कर दिया गया है जिसमें जांजगीर चांपा जिले के एवं बलौदा विकासखंड के दूसरा बड़ा पंचायत ग्राम कोसमंदा में भी सभी स्कूलों का जन भागीदारी अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी की गई है जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए डॉक्टर राजू यादव ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दाऊराम राठौर बालक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हरीश राठौर कन्या प्राथमिक शाला में उत्तम कौशिक ,एवं जनपद प्राथमिक शाला में हेमंत राठौr आदि की अध्यक्ष की नियुक्ति पार्टी द्वारा किया गया है जिसमें प्रथम दिवस हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के प्राध्यापकों की परिचय मीटिंग किया गया जिसमें स्कूल के शैक्षिक स्तर को सुधारने एवं ग्रेडिंग बढ़ाने के लिए स्कूल के अध्यापकों से निवेदन किया गया महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया जिसमें दाऊराम राठौर ने बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी अंत में उन्होंने कहा कि हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए स्कूली विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के बीच भेजा गया है और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमें यह नियुक्ति चाय बिस्किट खाने के लिए नहीं दिया गया है हमने कसम खाई है हर स्तर पर स्कूल की ग्रेडिंग बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा साथ ही स्कूल के स्तर को सुधारने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निरंतर विजिटिंग करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जिला जांजगीर चांपा से निवेदन किया गया जिस पर उन्होंने बड़ी सहजता एवं सरलता से विषयों की गंभीरता को ध्यान में रखकर स्वयं विजिट करने की बात कही गई है