बिना जमीन के खसरा अभिसरण,5.17 एकड़ हो गया 6.02 जिले के राजस्व अधिकारी आंख मूंद कर दिए रजिस्ट्री ,नामांतरण
बिना जमीन के खसरा अभिसरण,5.17 एकड़ हो गया 6.02 जिले के राजस्व अधिकारी आंख मूंद कर दिए रजिस्ट्री ,नामांतरण
मामला लछनपुर शासकीय जमीन घोटाला,अभी तक संबंधितों पर एफआईआर नही हुआ,कलेक्टर कोई रुचि नहीं ले रहे
हमर छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर – हरीश राठौर
जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के हाई प्रोफाइल शासकीय जमीन घोटाला लछनपुर के शासकीय धरसे को निजी लाभ के लिए बिल्डर द्वारा सरकारी आम निस्तारी धरसे की जमीन को विलोपित करके बेजा कब्जा कर लिया गया है। राजस्व विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और मामले की जांच करवाकर माननीय न्यायालय तहसीलदार ने स्थगन आदेश जारी कर मौका चस्पा किया बिल्डर को नोटिस जारी किया गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
आरोप है कि नारायणी बिल्डर पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सहित शासकीय धरसा में कब्जा पाया गया है।
मजे की बात यह है की उक्त भूमि सभी सत्वो सहित 5.17 एकड़ है पर जिले के राजस्व अधिकारीयो के रहमो करम से एक नया खसरा अभिशरण किया प्रतिवेदित है और वह भूमि 6.02एकड़। रजिस्ट्री कर नामंत्रित कर दिया
इसके बाद राजस्व विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच के लिए पटवारी को निर्देशित किया था जांच उपरांत पटवारी ने तहसीलदार को जांच प्रतिवेदन दिया जिसमें शासकीय जमीन पर
सड़क का निर्माण करना प्रतिवेदित किया गया। जिसके आधार पर जवाब पेश करने न्यायालय में तलब किया है। इसके अलावा लछनपुर के सरकारी घांस जमीन पर कई लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। लेकिन अधिकारियों के साथ साठ गांठ के कारण कोई करवाई नहीं होती है। कब्जाधारियों के चलते सरकारी जमीन खत्म हो रही है। दूसरी ओर जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उक्त संबंध जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने बताई है संतोष जनक कार्यवाही नही होने पर आगामी लोकसभा सदन में प्रश्न उठाने एवम प्रदेश के मुखिया से इस आशय की शिकायत करने की बात कही गई हैं
तत संबंध में हमर छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर ने सबंधित अधिकारी से चाही गई जानकारी में बताया की फाइल तहसील कार्यालय से मंगाया गया है परिरक्षण करके सभी किस्म के कार्यवाही की जाएगी
