महीने भर से अंग्रेजी शिक्षक मेडिकल में विद्यार्थीयो ने जनभागीदारी अध्यक्ष को बताई पीड़ा ,पढ़ाई चरमराई
महीने भर से अंग्रेजी शिक्षक मेडिकल में
विद्यार्थीयो ने जनभागीदारी अध्यक्ष को बताई पीड़ा ,पढ़ाई चरमराई
हमर छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर – हरीश राठौर
जांजगीर चांपा/ जिले के बलौदा विकास खंड का बड़ा पंचायत कोसमंदा के उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अंग्रेजी विषय की पढ़ाई की स्थिति बहुत ही दैनीय है
जब से शासन द्वारा जनभागीदारी अध्यक्ष की नियुक्ति की है तब से संबंधित नव नियुक्त पदाधिकारी आकस्मिक निरीक्षण कर रहे है ,इसी कड़ी विद्यार्थियों के पास पहुंचकर स्थिति परिस्थिति का अवलोकन किया जा रहा छात्रों ने पदाधिकारी को बताया कि यहां अंग्रेजी की पढ़ाई की स्थिति बहुत ही दयनीय है इस बारे में प्रभारी प्राचार्य से जानकारी चाहिए गई जिसमें बताया गया की अंग्रेजी शिक्षक ऋषिकेश राजपूत पिछले 26 जुलाई से अभी तक मेडिकल लीव में हैं छात्र बहुत ही मायूस नजर आ रहे थे कि हमारा भविष्य कैसा रहेगा, व्यायाम शिक्षक को जे डी कार्यालय अटैच किया गया है और कार्यालय सहायक ग्रेड 2 राकेश मार्को को जनपद पंचायत बलौदा सीईओ कार्यालय अटैक किया गया है इस संबंध में शैक्षिक अधिकारियों से चर्चा भी किया गया है फिर भी अभी तक उनका मूल स्थान में नहीं भेजा गया है इस तरह से शैक्षिक अधिकारी भी बेपरवाह हो गए हैं हायर सेकेंडरी स्कूल भवन विहीन है ततसंबंध में एक मांग पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को शक्ति पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के लिए स्वीकृति के लिए पत्र व्यवहार किया गया है
