*विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया का शिक्षक संघ ने किया विरोध*

*विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया का शिक्षक संघ ने किया विरोध*

सक्ती/- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ मोर्चा ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग सचिव एवं संचालक लोक शिक्षण को कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र के माध्यम से गलत युक्तियुक्तकरण, ऑनलाइन अवकाश नियम में संशोधन करने व शिक्षक एल बी संवर्ग के मुख्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक संघ में यह कहा कि एक प्राथमिक स्कूल में एक प्रधान पाठक और दो शिक्षक अनिवार्य होना चाहिए इसी तरह से माध्यमिक स्कूल के लिए भी जो अभी वर्तमान में युक्तियुक्तकरण का प्रारूप बनाया गया है वह गलत एवं तथ्यहीन है इससे शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट आएगी और शिक्षा का स्तर गुणवत्ताहिन हो जाऐगा। वर्तमान में जो युक्तियुक्तकरण की प्रारूप तैयार किया गया है उसे बहुत सारे विद्यालय भी बंद होने के कगार पर आ जाएंगे इससे युवाओं में बेरोजगारी भी बढ़ेगी और साथ ही साथ बहुत सारे महिला स्वयं सहायता समूह का मध्यान भोजन संचालित हो रहा है वह भी बंद हो जाएगा।
यह ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से पूरे प्रदेश भर में दिया गया है जिसमें लगभग सभी शिक्षक संघ ने एक जूता दिखाते हुए युक्तियुक्तकरण का विरोध किया।
ज्ञापन देने के लिए भोले शंकर साहू जिला अध्यक्ष छ ग सहायक / समग्र शिक्षक फेडरेशन जिलाध्यक्ष सक्ति,बी एस बनाफ़र जिलाध्यक्ष सी जी टी ए सक्ति,बुधेश्वर शर्मा जिलाध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ सक्ति, राम नरेश अजगले प्रांतीय महामंत्री बिहार बरेठ प्रांतीय संगठन मंत्री, अहिल्या भारती ब्लॉक अध्यक्ष मालखारोदा दिलीप सूर्यवंशी ब्लॉक अध्यक्ष डभरा,राजकुमार धारिया कार्यकारी जिला अध्यक्ष शक्ति, अभिमन्यु बघेल जिला उपाध्यक्ष, गौरीशंकर साहू ब्लॉक अध्यक्ष जैजैपुर, श्रीमती अहिल्या जगत, श्रीमती इंदु यादव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला शक्ति, धर्मेंद्र सिंह राय ब्लॉक अध्यक्षअजाक्स जैजैपुर अर्जुन बरेठ देव भारद्वाज आदि बहुत सारे शिक्षक साथी उपस्थित थे।

 

Narayan Rathore