*अंतरराष्ट्रीय आनलाइन शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन पांच सितंबर को शाम के पांच बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा*

*अंतरराष्ट्रीय आनलाइन शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन पांच सितंबर को शाम के पांच बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा*

*श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती की स्थापना का इस वर्ष रजत जयंती वर्ष चल रहा है इस अवसर पर संस्थान द्वारा प्रत्येक माह विशेष सृजनात्मक आयोजन किया जा रहा है।*

*इस अवसर पर देश-विदेश के ख्यातिलब्ध चिन्तक लेखक व प्रबुद्ध साहित्यकार गुरुजनों को आमंत्रित किया गया है।*

*यह आयोजन सृजन संस्थान के संस्थापक व अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न किया जाएगा*

*इस अवसर पर संस्थान द्वारा संचालित विश्व संगीत प्रशिक्षण महिला पाठशाला सक्ती में शामिल विभिन्न राज्यों के प्रबुद्ध संगीत साधिकाओं की विशेष भागीदारी रहेगी।*

सक्ती छत्तीसगढ़ :– श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा संचालित विश्व संगीत प्रशिक्षण महिला पाठशाला में शामिल प्रोफेसर डॉ. मंजरी अरविंद गुरु रायपुर छत्तीसगढ़ ने संस्थान के एक प्रवक्ता के रूप में बताया कि इस श्याम संगीत सृजन संस्थान की स्थापना का पच्चीसवें वर्ष के मध्य अवसर पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा द्वारा संचालित “विश्व संगीत प्रशिक्षण महिला पाठशाला” का संचालन किया जा रहा है, इसी के साथ ही साथ प्रत्येक माह विशेष सृजनात्मक आयोजन भी किया जाना है।

उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को शाम के पांच बजे से शिक्षक दिवस के अवसर पर विश्व संगीत प्रशिक्षण महिला पाठशाला में शामिल विशिष्ट संगीत साधिकाओं द्वारा देश-विदेश के संस्था संचालक, ख्यातिलब्ध चिन्तक, लेखक व प्रबुद्ध साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें फिलाडेल्फिया अमेरिका से प्रोफेसर डॉ. मीरा सिंह, लुंबिनी नेपाल से श्री आनंद गिरि मायालु जी, वर्जीनिया यूएसए अमेरिका से नृत्य निर्देशिका श्रीमती मन्जु श्रीवास्तव ‘मन’ जी एवं श्रीमती शशि पाधा जी, तंज़ानिया इस्ट आफ्रिका से श्रीमती निशा हर्षित शेठ जी, दोहा कतर से श्रीमती शालिनी वर्मा जी एवं कोलकाता पश्चिम बंगाल से साहित्य त्रिवेणी पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. कुंवर वीर सिंह ‘मार्तण्ड’ जी आदि समस्त अतिथियों का भाव रूपेण स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा।

तत्पश्चात् आमंत्रित अतिथियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आनलाइन विश्व संगीत प्रशिक्षण महिला पाठशाला में शामिल संगीत साधिकाओं को आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा सक्ती छत्तीसगढ़ द्वारा किया जाएगा।

 

You may have missed