सक्ति SP ने आरक्षक किशोर साहू को किया बर्खास्त: गांजा तस्करों की मदद करने का है आरोप…
Oplus_0
सक्ति SP ने आरक्षक किशोर साहू को किया बर्खास्त: गांजा तस्करों की मदद करने का है आरोप…
सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एसपी अंकिता कहा ने आरक्षक किशोर साहू को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरक्षक किशोर साहू पर गांजा तस्करों की मदद करने का आरोप है। इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने 30 अगस्त को आरक्षक को गिरफ्तार किया था।जिसके बाद एसपी अंकिता शर्मा ने आरक्षक को निलंबित किया था। साथ ही सक्ती एसडीओपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया था। सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपा। जांच रिपोर्ट में आरक्षक पर लगे आरोप सही पाए गए। जिसके बाद एसपी ने यह कार्यवाही की है।
