पोडी उपरोडा के आंगनबाड़ी मे वजन तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पोडी उपरोडा के आंगनबाड़ी मे वजन तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रिपोर्टर गोकुल कुर्रे कोरबा जिला सवादाता

कोरबा/- जिला अन्तर्गत विकासखंड पोडी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत सुतर्रा मे मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य प्रदीप जायसवाल की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ वजन तिहार आंगनबाड़ी भवन परिसर में मनाया गया उक्त अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती,, रेणु प्रकाश, जिला महिला बाल विकास अधिकारी, श्री गजेंद्र देव सिंह परियोजना अधिकारी श्रीमती निशा कंवर, सरपंच मनोहर विंध्य राज कार्यक्रम में ग्राम के सभी महिलाओं ग्रामीणजनों को श्री जायसवाल जी के द्वारा पोषण शपथ दिलाया गया। अवगत हो कि राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत 12 सितम्बर से 23 सितम्बर तक वजन त्योहार मनाया जा रहा है। जिसमें 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन लिया गया। dpo मैडम श्रीमती रेणु प्रकाश के द्वारा सभी पालकों को अपने बच्चो का वजन कराने की अपील की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेक्टर सुपरवाइजर मैडम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा