*श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा 14 सितंबर को आयोजित “हिन्दी दिवस समारोह” सम्पन्न*

*श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा 14 सितंबर को आयोजित “हिन्दी दिवस समारोह” सम्पन्न*

*”विश्व संगीत पाठशाला में शामिल उपस्थित विशिष्ट रचनाकारों द्वारा हिन्दी विषय पर सस्वर दोहा पाठ किया गया “*

*”समारोह में छत्तीसगढ़ विशेषांक साहित्य त्रिवेणी” एवं” तुलसी स्मृति काव्य संकलन” नामक दो पुस्तक का आनलाइन विमोचन किया गया।”*

*”कोलकाता से साहित्य त्रिवेणी के प्रधान संपादक डॉ. कुंवर वीर सिंह ‘मार्तण्ड’ जी एवं गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से प्रसिद्ध वरिष्ठ कवि श्री अशोक गोयल जी की विशेष उपस्थिति एवं श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती के संस्थापक व अध्यक्ष, संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।”*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती छत्तीसगढ़ :– श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती द्वारा संचालित “विश्व संगीत पाठशाला” में शामिल चतरा (झारखंड) से श्रीमती सुशीला कुमारी द्वारा संस्था के प्रवक्ता के रूप में बताया गया कि श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती का पच्चीसवें वर्ष मे “रजत जयंती वर्ष” को उत्साहवर्धन के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक लेखन कार्य भी संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर हिन्दी दिवस समारोह में विशिष्ट रचनाकारों द्वारा लिखित दो साझा संग्रह पुस्तक का आनलाइन विमोचन किया गया, उन्होंने बताया कि हमारे संगीत गुरुजी संगीतज्ञ- श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी द्वारा सम्पादित *”तुलसी स्मृति काव्य संग्रह”* एवं कोलकाता पश्चिम बंगाल से डॉ. कुंवर वीर सिंह ‘मार्तण्ड’ जी द्वारा सम्पादित
*”साहित्य त्रिवेणी छत्तीसगढ़ विशेषांक”* का एक साथ आनलाइन विमोचन किया गया।

उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित *”विश्व संगीत पाठशाला सक्ती”* में 15 अगस्त से शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय आनलाइन निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण त्रैमासिक सत्रीय कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से शामिल सम्पूर्ण नशामुक्त व शुद्ध शाकाहारी शिक्षित युवा महिलाओं को संगीत प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में शामिल समस्त प्रशिक्षार्थियों एवं हिन्दी काव्य सृजन के विशिष्ट रचनाकारों द्वारा हिन्दी भाषा विषय पर लिखित दोहा का सस्वर पाठ किया गया, इसका भी एक पुस्तक पीडीएफ प्रकाशित करवाए जाने की बात की गई, जिसमें इच्छुक दोहा रचनाकार अपनी दस दोहा लेखन कर दिनांक 20 सितंबर 2024 तक प्रेषित कर सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. कुंवर वीर सिंह ‘मार्तण्ड’ जी द्वारा आमंत्रित किया गया कि 16 नवंबर 2024 को चित्रकूट धाम में अपनी-अपनी दृष्टि अपने- अपने राम विषय पर दोहे, गीत, कविता एवं लेख लिखकर 30 सितंबर तक संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी के माध्यम से भेज सकते हैं।

इस अवसर पर रायपुर से डॉ. मनोरमा चन्द्रा ‘रमा’, श्रीमती शुभा शुक्ला ‘निशा’ एवं श्रीमती श्रद्धा पाठक, मालवीय नगर जयपुर राजस्थान से डॉ. रेखा गुप्ता, जोधपुर राजस्थान से प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सुनीता शेखावत एवं डॉ. संजीदा खानम् ‘शाहीन’, नागपुर महाराष्ट्र से श्री‌मती सुनीता केसरवानी, रायगढ़ छत्तीसगढ़ से श्रीमती सीमा पटेल, उत्तराखंड गढ़वाल विश्वविद्यालय से डॉ. ऋषिका वर्मा, चतरा झारखंड से श्रीमती सुशीला कुमारी एवं जिंदल स्टील पावर प्लांट रायगढ़ से डिप्टी मैनेजर श्री प्रकाश चन्द्रा एवं जसवंत नगर इटावा उत्तरप्रदेश से श्री भगवान दास शर्मा ‘प्रशान्त’ आदि विशिष्ट रचनाकारों द्वारा अपने-अपने स्वरचित दोहा का सस्वर पाठ किया गया एवं हिन्दी विषय पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत कर सबने सबको हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।