जिला के लग भग 9 ग्राम पंचयात के ग्रामीणों ने पांच सूत्री मांग को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन
जिला के लग भग 9 ग्राम पंचयात के ग्रामीणों ने पांच सूत्री मांग को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन
कोरबा जिला संवाददाता गोकुल कुर्रे
जिला कोरबा: 20 सितम्बर 2024 : पोंडी उपरोड़ा विकासखण्ड के लगभग 9 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आज कटघोरा से पेंड्रा रोड स्टेट हाईवे बिंझरा के पास चक्काजाम किया। चक्काजाम होने से सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लग गई। कतार में बस यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस प्रशासन व प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पोंडी उपरोड़ा के तहसीलदार द्वारा लिखित में ग्रामीणों को 15 दिनों का समय देते बताया कि मौजूदा समस्याओं को जल्द ही दूर किया जाएगा। उसके बावजूद ग्रामीण SDM की अनुपस्थिति से नाराज चक्काजाम पर बैठे रहे।
पोंडी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम बिंझरा, त्रिकुटी, मल्दा , कुटेशर नगोई, सिंघिया, कोरबी, डोंगरतराई, भाँवर ने पूर्व में अपनी समस्याओं को लेकर पोंडी उपरोड़ा अनुविभागिय अधिकारी को ज्ञापन देते अवगत कराया था जिसमे उग्र आंदोलन करते हुए चक्काजाम की चेतावनी दी गई थी। बुधवार को एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में ग्रामीणों की और प्रशासन के बीच उनकी मांगो के बीच सहमति नही बन पाई थी जिसे लेकर आज बड़ी संख्या ग्रामीणों ने बिंझरा स्टेट हाइवे में चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम करने से कटघोरा से पेंड्रा जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे ज्यादा बस यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
15 दिनों का समय मांगा प्रशासन ने|
मौके पर मौजूद पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार विनय देवांगन ने ग्रामीणों कि उक्त मांगो को 15 दिवस के भीतर पूरी करने कि बात कही तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क कि मांगो मे मुरूमीकरण व्यवस्था सुधारी जाएगी। वही कुछ दिन बाद डामरीकरण भी कर दिया जायेगा, वही बिजली कि समस्या से जूझ रहे ग्रामीण कि मांग पूरी कि जाएगी, रेलवे द्वारा अंडर ब्रिज निर्माण बनाये जाने पर सड़क कि जर्जर हालात को दुरस्त करने कि बात कही गई, मामले मे ग्रामीणों ने उक्त मांगे पूरी नहीं होने पर 15 अक्टूबर को और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करने कि बातें कही। इस मौके पर कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, पोंडी उपरोड़ा तहसीलदार विनय देवांगन, कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे!
समाचार लिखे जाने तक हड़ताल प्रारंभ है
