*”संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए ” प्रांतीय ब्रांड एम्बेसडर ” नियुक्त लुंबिनी, नेपाल”*
*”संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड के लिए ” प्रांतीय ब्रांड एम्बेसडर ” नियुक्त लुंबिनी, नेपाल”*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
20 अक्टूबर 2024.
*”अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के भी ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया जा चुका है।”*
*”छत्तीसगढ़ राज्य के सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ, लेखक तथा समाज सेवी श्याम कुमार चन्द्रा को गौरवपूर्ण कार्यक्रम के बीच सम्मानित करने की घोषणा के साथ ही प्रांतीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।”*
*”नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए जाने वाले बहु प्रतीक्षित सम्मान समारोह विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह के लिए संगीतज्ञ- श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी को छत्तीसगढ़ राज्य से प्रांतीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।”*
*सक्ती छत्तीसगढ़:–* श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती छत्तीसगढ़ के संस्थापक- संगीतज्ञ- श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी वरिष्ठ साहित्यकार होने के साथ ही साथ एक चर्चित तथा लोकप्रिय संगीतज्ञ- भी हैं इनके द्वारा संचालित विश्व संगीत पाठशाला में विभिन्न राज्यों से सम्पूर्ण नशामुक्त व शुद्ध शाकाहारी शिक्षित व प्रबुद्ध महिलाएं शामिल होकर संगीत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इन्होंने संगीत प्रशिक्षण के माध्यम से हजारों शिष्य तैयार कर लिए हैं, इन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
इन्होंने एक साहित्यकार के रूप में आधा दर्जन से अधिक पुस्तकों का सम्पादन किया है, संगीतज्ञ- श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी की सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होने के साथ ही इन्हें देश विदेश से शताधिक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुका है।
संगीतज्ञ- श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी को वर्ष 2025 में आयोजित किए जाने वाले “विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह नेपाल 2025” में गायन, वादन के साथ कला संस्कृति सेवा कार्य में विशेष सफलता प्राप्ति हेतु तथा साहित्य सृजन के क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें “विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान नेपाल 2025″ से सम्मानित किया जाएगा।
संगीतज्ञ- श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी कहते हैं – नेपाल भारत के बीच संबंधों को मजबूत बनाने, साहित्यिक तथा धार्मिक पर्यटन का विकास करने, देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करने के उद्देश से ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल ” द्वारा” विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2025 ” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश विदेश से विभिन्न क्षेत्रों की 100 प्रतिभाओं को “विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउण्डेशन नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष श्री आनन्द गिरि मायालु जी कहते हैं – ” संस्था देश विदेश की महान प्रतिभाओं को एक विशिष्ट मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करती आई है। “संस्था विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रम भी करती आई है। संस्था द्वारा अनेक कविता कहानी आदि विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है।
विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन नेपाल की प्रसिद्ध पवित्र बुद्ध भूमि लुंबिनी प्रान्त के नेपालगंज शहर में करने की योजना बनाई गई है। समारोह में सम्मान समारोह के साथ ही पुस्तक विमोचन, गोष्ठी तथा काव्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।


