“वर्ल्ड टेलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होंगे संगीतज्ञ- श्याम चन्द्रा*

*”वर्ल्ड टेलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होंगे संगीतज्ञ- श्याम चन्द्रा*

 

सक्ती : श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती के संस्थापक संगीतज्ञ श्याम कुमार चन्द्रा को नेपाल के प्रसिद्ध संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल” द्वारा “वर्ल्ड टेलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा।

संस्था प्रवक्ता विजय कुमार चन्द्रा ने बताया कि संगीतज्ञ श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी द्वारा भारतीय कला संस्कृति के संरक्षण- संवर्धन व सांस्कृतिक विकास कार्य के साथ ही साथ विभिन्न सृजनात्मक कार्यों के सफल संचालन हेतु सांस्कृतिक, साहित्यिक व विभिन्न सृजनात्मक कार्य किए जाने के परिणाम स्वरूप संगीतज्ञ श्री चन्द्रा जी को एक कला प्रतिभा आइडल मानकर “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल” द्वारा “छत्तीसगढ़ राज्य का प्रांतीय ब्रांड एम्बेसडर” बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि भगवान पशुपतिनाथ, माता जानकी जी की तथा अहिंसा के पुजारी बुद्धदेव की पवित्र भूमि लुंबिनी के नेपालगंज सिटी में उक्त संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुंबिनी नेपाल” द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2025 को आयोजित संगीतज्ञ श्याम कुमार चन्द्रा जी को बड़े भव्यता के साथ “वर्ल्ड टेलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा।

इस हेतु शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष स्वामी आनंद गिरि मायालु जी द्वारा संगीतज्ञ श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी को हार्दिक बधाई तथा उज्जवल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं दी गई है।