जांजगीर चांपा जिले में DMF में घोटाले की प्रबल संभावना,जांच करवाएंगे पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू

जांजगीर चांपा जिले में DMF में घोटाले की प्रबल संभावना,जांच करवाएंगे पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू

 

 

हमर छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर – हरीश राठौर 

 

 

जांजगीर चांपा – ग्राम पंचायत झरना में अनुसूचित जाति प्रीमैट्रिक छात्रावास में केवल रिपेयरिंग कार्य के लिए एक ही दिन भाग एक 19 लाख 50 हजार रुपए एवं 18 लाख 47 हजार रुपए 31/7/2024 को DMF शासी परिषद बैठक 2/2/2024 का हवाला देकर कुल 37 लाख 97 हजार की भारी भरकम राशि प्रशासकीय स्वीकृत कर दिया गया है जबकि इतनी बड़ी राशि से नया छात्रावास भवन बन जाता,हमर छत्तीसगढ न्यूज प्रतिनिधि मंडल ने उक्त भवन में निरीक्छन में गया तो पता चला कि उतनी बड़ी राशि की कोई आवश्यकता ही नहीं थी, इसमें तो मोटी कमिशन का खेल को इंगित करता है , एक ही दिन दो बार राशि जारी किया उसको एक ही बार जारी करके टेंडर पद्धति से करवाना था,विधायकों से जानकारी लेने पर स्पष्ट बताया कि

 

उक्त शासी परिषद की बैठक में कोई विकास कार्य का न तो चर्चा हुआ और न ही अनुमोदन हुआ,ऐसा ही खेल बिर्रा,पहरिया, पनतोरा पंचायत में होने की सूचना आ रही है,ऐसा खेल कोरबा जिले में चर्चित DMF घोटाला जो केवल आदिवासी छात्रावासों के केवल मरम्मत के नोडल द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए स्वीकृत करी थी जांच में घोटाला उजागर हुआ और दोषी अधिकारी अभी जेल में है उक्त स्वीकृति के संबंध में सांसद ,विधायक,पूर्व विधायक द्वारा जानकारी चाही गई तो जनप्रतिनिधियों को जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा गया,अब जनप्रतिनिधि आरटीआई से अपने आरटीआई कार्यकर्ता से आवेदन करवा रहे हैं जानकारी आने से बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है, सांसद,पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू झारखंड विधानसभा चुनाव में अभी व्यस्त है वहां से आने के बाद उच्च स्तरीय जांच करवाने की बाते कह रहे है

You may have missed