*श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत- संगीतज्ञ श्याम चन्द्रा* *प्रदेश भर के 24 मानस मर्मज्ञों को दी गई दायित्व*

Listen to this article

*श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत- संगीतज्ञ श्याम चन्द्रा*

*प्रदेश भर के 24 मानस मर्मज्ञों को दी गई दायित्व*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती छत्तीसगढ़:– श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद देशमुख के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया, प्रतिष्ठान के महासचिव श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा जारी सूची में प्रदेश के कुल 24 मानस मर्मज्ञों को पदाधिकारियों के रूप में मनोनयन कर प्रतिष्ठान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस पदाधिकारी सूची में सर्वप्रथम जगदलपुर से दीप्ति पाण्डेय प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और चारामा से छगन यादव जी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं, कांकेर से हृदय राम सोरी, गरियाबंद से मुन्नालाल देवदास, छुई खदान खैरागढ़ से रोहित जंघेल, राजनांदगांव से तामेश्वर साहू, सक्ती से संगीतज्ञ श्याम कुमार चन्द्रा और दुर्ग से दयानंद वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये हैं।

मोहला मानपुर के जितेंद्र पटेल को प्रदेश संयोजक, कांकेर के प्रदीप कुलदीप को सचिव, बालोद के रामकुमार साहू को सहसंयोजक और गरियाबंद के लोक राम साहू को सह सचिव का दायित्व दिया गया।

बालोद के ‌सीताराम साहू श्याम और कांकर के कांशीराम जैन प्रदेश प्रवक्ता बनाये गये हैं।

महासमुंद के चिंताराम सेन समन्वयक और कबीरधाम के देव कुमार साहू सह समन्वयक बनाये गये है।

बालोद के प्रमोद जैन प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा कांकेर के लोकेश साहू सह मीडिया प्रभारी बनाये गये है।

मोहला मानपुर के कुंज लाल साहू, दुर्ग के त्रेता चंद्राकार, महासमुंद के नंदकुमार साहू, रायपुर के नारायण प्रसाद वर्मा, बालोद के पुष्पा मिश्रा, केशकाल के लोकेश गायकवाड़ प्रदेश सलाहकार बनाये गये है।

*प्रतिष्ठान के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद  मोहन मंडावी जी मनोनीत किये गये हैं।*

इस पंजीकृत श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के बायलाज के अनुसार प्रदेश के महामहिम राज्यपाल जी एवं माननीय मुख्यमंत्रीजी तथा समस्त संत एवं महंत जनों को मुख्य संरक्षक मनोनीत कर मनोनयन संदेश प्रेषित किया गया है।

 

You may have missed