सिवनी धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किए पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू आज कोसमंदा का उद्घाटन करेंगे

सिवनी धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किए पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू
आज कोसमंदा का उद्घाटन करेंगे

हमर छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर – दाऊ राम राठौर

 

 

जांजगीर चांपा – छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को सकार करने किसानों को आत्मनिर्भर एवं आय दुगनी बनाने की उद्देश्य को पूरी करने के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धान खरीदी कार्यक्रम 14 नवंबर से 31 जनवरी तक निर्धारित किया गया है जिसमें किसान बढ़-चढ़कर के अपने साल भर की मेहनत की कमाई को सरकार को ऊंची धाम में बेचने के लिए पहुंच रहे हैं इसी क्रम में सकती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू अपने छेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का उद्घाटन कर रहें है इसी क्रम में धान खरीदी केंद्र सिवनी में विधिवत उद्घाटन किया और आज ग्राम कोसमंदा में धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन करेंगे,उक्त जानकारी प्रेस में हरीश राठौर ने दिया है

You may have missed