*इसरो ने PROBA-3 मिशन को किया लॉन्च, सूर्य की गर्मी को लेकर करेगा स्टडी*

*इसरो ने PROBA-3 मिशन को किया लॉन्च, सूर्य की गर्मी को लेकर करेगा स्टडी*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बृहस्पतिवार को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के ‘प्रोबा-3’ मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से PSLV-C59/PROBA-3 को आज अंतरिक्ष में भेजा गया है.

बता दें कि PROBA-3 में पाई गई विसंगति के कारण कल मिशन लॉन्च को पुनर्निर्धारित किया गया था. PSLV-C59 यान न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के समर्पित वाणिज्यिक मिशन के रूप में प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान को अत्यधिक दीर्घवृत्ताकार कक्षा में ले जा रहा है.यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के ‘प्रोबा-3’ उपग्रहों को लेकर इसरो का पीएसएलवी रॉकेट श्रीहरिकोटा से रवाना. एक्सपर्ट बता रहे हैं कि पोलर सैटेलाइट लॉन्च हुआ है. मौसम और सूर्य को बारिकी से समझने के लिए ये बेहद उपयोगी है. ऐसे में सवाल उठता है कि ये क्यों खास है?

इसरो का ये कमर्शियल लॉन्च है. ये अंतरिक्ष में जाकर आर्टिफिशियल सोलर सिस्टम बनाएगा. इसमें दो सैटेलाइट्स हैं, जिनका काम मौसम और सूर्य के बारे में गहन अध्ययन करना है. दोनों आर्टिफिशियल सोलर सिस्टम बनाकर सूर्य को समझेगा और मौसम के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी. ये हमें बताएगा कि अंतरिक्ष का कितना टेंपरेचर है, कितना घनत्व है. साथ ही साथ अल्ट्रावायलट के बारे में भी जानकारी देगा।

इसरो ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि PSLV-C59 सफलतापूर्वक आसमान में उड़ गया है, जो कि ESA के अभूतपूर्व PROBA-3 उपग्रहों को तैनात करने के लिए, इसरो की तकनीकी विशेषज्ञता के साथ, NSIL के नेतृत्व में एक वैश्विक मिशन की शुरुआत का प्रतीक है. अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के तालमेल का जश्न मनाने वाला एक गौरवपूर्ण क्षण!