*हिन्दी काव्य शिरोमणि से सम्मानित हुए – संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा*

Listen to this article

*हिन्दी काव्य शिरोमणि से सम्मानित हुए – संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा*

*शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित आनलाईन हिन्दी काव्य प्रतियोगिता में शामिल होने पर सफलता प्राप्त हुआ हैं श्री चन्द्राजी को*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती छत्तीसगढ़ – श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती के संस्थापक व अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी को शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित आनलाईन अंतरराष्ट्रीय हिन्दी काव्य लेखन प्रतियोगिता में शामिल होने पर *”हिन्दी काव्य शिरोमणि”* से सम्मानित किया गया है।
संगीतज्ञ- श्री चन्द्रा जी ने बताया कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन लुंबिनी नेपाल द्वारा आयोजित आनलाईन अंतरराष्ट्रीय हिन्दी काव्य लेखन प्रतियोगिता में वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के हजारों प्रतियोगियों द्वारा भाग लिया गया था, जिसमें से कुल एक सौ प्रतियोगियों को *हिन्दी काव्य शिरोमणि* से सम्मानित किया गया है।
इसी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी काव्य प्रतियोगिता में शामिल संगीतज्ञ- श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी सक्ती छत्तीसगढ़ को *”हिन्दी काव्य शिरोमणि मानद सम्मानोपाधि”* से सम्मानित किया गया है।
संगीतज्ञ- श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी को प्राप्त इस *”हिन्दी काव्य शिरोमणि मानद सम्मानोपाधि”* से सम्मानित किए जाने पर संगीत गुरूजी को द्वारा संचालित *”विश्व संगीत पाठशाला “* में शामिल उनके सैकड़ों संगीत प्रशिक्षार्थी शिष्याएं द्वारा बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है।

You may have missed