*जिला स्तरीय सलाहकार, परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित*
*जिला स्तरीय सलाहकार, परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती, 24 दिसंबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार, परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले के सभी बैंकों के एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था, केसीसी के अन्तर्गत खेती, पशुपालन एवं मत्स्यपालन के ऋण संख्या की वृद्धि की जानकारी, पीएम स्वनिधि के लक्ष्य को पूरा करने, पीएम फसल बीमा की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिले में एनआरएलएम की लक्ष्य के करीब पहुचने पर संबंधित विभाग एवं बैंकों की प्रशंसा की गई। बैठक में लीड बैंक मैनेजर सहित सभी बैंकों के प्रबंधक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

