*चारपारा में राष्ट्र की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले जयंती मनाया गया…*

Listen to this article

*चारपारा में राष्ट्र की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले जयंती मनाया गया…*

*मरार माली समाज की महिला सावित्री बाई फुले देश की गौरव…अधिवक्ता चितरंजय पटेल*

 

देश के प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले मरार माली समाज के साथ देश की गौरव है, यह बात राष्ट्रीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने ग्राम चारपारा में कबूतर चौंक में महामना सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी बताते हुए कहा कि हम अपने ही समाज के महापुरुषों से अनभिज्ञ हैं इसलिए उनकी जयंती के माध्यम से हम भावी पीढी को स्मरण कराते हैं कि हमारा अतीत और विरासत कितना सुनहरा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष रेवती नंदन पटेल ने सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें मरार समाज का सम्मान बताया तो वहीं विशिष्ट अतिथि अर्जुन राठौर ने प्रथम महिला शिक्षक को सर्वसमाज का पथ प्रदर्शक कहा।
स्वागत उद्बोधन करते उदय मधुकर ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी सावित्री बा ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वस्व दान कर मिसाल कायम किया तो वहीं मंच संचालन करते हुए योम लहरे ने सावित्री बा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम की आयोजिका मांडवी साहू ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सावित्री बा को नारीशक्ति का गौरव बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
आज इन पलों में सरपंच अरुणा बाई पटेल, मेम बाई सिडार, मिथिलेश पटेल, मीना साहू, डॉक्टरीन पटेल, मांडवी साहू, देवकुमारी पटेल,राम सिंह सिडार, श्रीमती केवट आदि के साथ ग्रामीण जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ में मुख्य अतिथि के साथ ही मंचासिन अतिथियो ने ज्योति बा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

You may have missed