*सक्ती भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश कृपलानी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तुत किया आवेदन*

Listen to this article

*सक्ती भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश कृपलानी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तुत किया आवेदन*

 

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्तीः-/ सक्ती जिला भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ सुरेश कृपलानी जो सक्ती एकता पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष भी हैं ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के समक्ष सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु अपना आवेदन पत्र प्रेषित किया।जैसे जैसे नगर पालिका चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है वैसे वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों के दावेदारों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। जैसा कि नगर पालिका सामान्य होते ही नए और उभरते चेहरे जहां सामने नजर आ रहे है। वहीं लोगों को भी इस चुनाव में नए नए उभरते लोगों को राजनीति में देखने का मौका मिल रहा है। राजनीतिक की बात करें तो सुरेश कृपलानी जी शुरू से ही भाजपा समर्थक रहे और मोदी भक्त हैं मोदी भक्त के नाम से जाने पहचाने जाते हैं।साथ ही भारतीय सिन्धु सभा युवा जिला अध्यक्ष सक्ति का दायित्व भी निभा रहे हैं। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। युवाओं की पूरी फौज इनके साथ है। नगर में अपने समाज में अच्छी पकड़ भी रखते है। लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहने वाले सुरेश कृपलानी को भाजपा अगर अपना प्रत्याशी बनाती है। तो वह एक मजबूत एवं युवाओं में नई ऊर्जा भरते हुए उभर कर सामने आएंगे ऐसा जन चर्चा में विषय बना हुआ है साथी ही संगठन को मजबूती मिलेगी भाजपा के पार्टी से ही नगरपालिका अध्यक्ष हो तो नगर की कार्य प्रगति एवं उन्नति के लिए लाभदायक होगा ऐसा लोगों का कहना है।

You may have missed

preload imagepreload image