*वार्ड 14 भाजपा प्रत्याशी का सघन जनसंपर्क अभियान, डोर-टू-डोर प्रचार जारी*

*वार्ड 14 भाजपा प्रत्याशी का सघन जनसंपर्क अभियान, डोर-टू-डोर प्रचार जारी*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/- नगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र वार्ड 14 के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता गोपाल यादव ने सघन जनसंपर्क किया भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने वार्ड नंबर 14 में घर-घर जाकर जनता से संपर्क किया और आगामी चुनाव में कमल के निशान पर मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों, जनहितैषी नीतियों और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी दी और जनता से भाजपा को समर्थन देने का अनुरोध किया। वार्ड वासियों ने भाजपा प्रत्याशी के प्रति उत्साह और समर्थन व्यक्त किया, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि वार्ड 14 में भाजपा की मजबूत पकड़ बनी हुई है।
वार्ड नंबर 14 भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता गोपाल ने महतारी वंदन प्राप्त महतारियों को भाजपा का गमछा एवं नारियल देकर सम्मानित किया।