*फिर से हुई लुट और चाकू बाजी:- जांजगीर चांपा में अपराधियों को नहीं है पुलिस का डर,युवक हुआ जख्मी क्या है कारण चाकू मारने की*

*फिर से हुई लुट और चाकू बाजी:- जांजगीर चांपा में अपराधियों को नहीं है पुलिस का डर,युवक हुआ जख्मी क्या है कारण चाकू मारने की*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

जांजगीर चांपा/-  जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना सामने आई है। युवक महेंद्र साहू पर दो से तीन बदमाशो ने चेहरे पर नकाब पहनकर युवक पर चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला किया है। जिससे युवक के शरीर में चोट और खून का निकला है। वही जेब में रखे युवक महेन्द्र साहू से 1500 रुपए की लुट भी की गई है। अस्पताल में उपचार जारी है।

दअसल घायल युवक महेन्द्र साहू रात के करीबन 9 से 9.15 बजे अपने काम से वापस लौट रहा था। उसने सिंघानिया पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डालकर जा रहा था। इस बीच CCI सड़क के पास पहुंचा कि दो से तीन नकाब पोस अज्ञात बदमाश खड़े हुए थे। तब महेन्द्र साहू को जबरदस्ती रोक कर पैसे की मांग करने लगे महेंद्र ने अपने पास रखे 1500 रुपए को निकला कर दिया। वही मोबाइल को लूटने का प्रयास किया गया जिसका विरोध करने पर उसमें से एक बदमाश ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला किया जिससे महेंद्र साहू लहूलुहान हो कर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे देख मोबाईल छोड़ बदमाश भागने में सफल रहे। महेन्द्र साहू ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया गया है। वही मामले में अकलतरा पुलिस में अपराध दर्ज किया है।

 

क्या पुलिस अपराधियों पर नहीं लगा पा रही लगाम?

इन दिनों पुलिस विभाग के अधिकारी इन छोटी छोटी घटना पर ध्यान नहीं दे रहे है। क्यों कि यह कोई बड़ी बात नहीं है ऐसा होते रहता है।

अब देखना होगा कि पुलिस टीम किस तरह से काम कर रही क्या हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर पाएगी की समय लगेगा।