*द्रौपदी कीर्तन चंद्रा बनी प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल*

Listen to this article

*द्रौपदी कीर्तन चंद्रा बनी प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती/- द्रौपदी कीर्तन चंन्द्रा सक्ती जिला की प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बनी, तो कमल किशोर पटेल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। दोनों ही लोग निर्विरोध चुने गए हैं। कांग्रेस द्वारा बहुमत नहीं होने के कारण फॉर्म ही नहीं भरा गया।

सक्ती को नया जिला बनाए जाने के बाद जिला पंचायत के लिए पहली बार चुनाव हुए हैं, जिसमें बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण आज बीजेपी से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। सक्ती जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सामान्य महिला के लिए आरक्षित था।

निर्वाचन अधिकारी ने जैसे ही प्रमाण पत्र दिया उसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और फटाखे फोड़ जमकर जश्न मनाया। जीतने के बाद नव निर्वाचित जिला पंचायत के अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा ने जिला पंचायत के सदस्यों का आभार जताते हुए, जिले के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। तो वहीं उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही है।

You may have missed