*भारतीय किसान संघ की संगठनात्मक बैठक संपन्न*
*भारतीय किसान संघ की संगठनात्मक बैठक संपन्न*
सक्ती/- पोरथा मे भारतीय किसान संघ के प्रांताध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर एवं संगठन मंत्री तुलाराम जिलाध्यक्ष रमाकांत चंद्रा की उपस्थिति में भारतीय किसान संघ का प्रचार प्रसार रचनात्मक संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने संबंधी विशेष बैठक रखा गया जिसमें प्रमुख रूप से अक्षय तृतीया के दिन धान बीज एवं भूमि पूजन करने सभी को आग्रह किया गया। शक्ति जिले में भारतीय किसान संघ का पूरे जिले में विस्तार करने जोर दिया गया एवं किसानों के हित के लिए हर प्रकार संभव मदद आगे आने के लिए जनता से अधिक से अधिक संख्या में भारतीय किसान संघ की सदस्यता लेने आग्रह किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कृषि देवता भगवान बलराम एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रमाकांत चंद्रा योगेंद्र गबेल तहसील अध्यक्ष हीरालाल कुर्रे राजस्व प्रमुख जगमोहन राठौर तहसील मंत्री विजय राठौर विद्युत प्रमुख कामता पटेल महेंद्र पाल चंद्रा उकई सिंह खगेश्वर प्रसाद मदन लाल चंद्रा जिला कोषाध्यक्ष शक्ति मुकुंद चंद्र जिला जैविक प्रमुख, विनोद पांडेय जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सक्ती युवा प्रमुख महेंद्र पाल प्रताप सहित किसान संघ के जेस्ट श्रेष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।