* चन्द्रा जी द्वारा लिखित डॉ. एनडीआर चन्द्रा की जीवनी यशगीत*

Listen to this article

* चन्द्रा जी द्वारा लिखित डॉ. एनडीआर चन्द्रा की जीवनी यशगीत*

 

भारतीय कला संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास कार्य किए जाने हेतु स्थापित श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती छत्तीसगढ़ के संस्थापक व अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा जी द्वारा सम्पादित भारतीय शास्त्रीय संगीत से संबंधित “सुर लय ताल” नामक पुस्तक में शामिल किए जाने वास्ते संमपादक श्री चन्द्रा जी द्वारा चन्द्रनाहू कुर्मी चन्द्रा समाज के गौरव डॉ. एनडीआर चन्द्रा जी के जीवनी यशगीत लिखि गई है, वह इस प्रकार है…*

*डॉ. एनडीआर चन्द्रा जी,*
(संक्षिप्त जीवनी यशगीत)

डॉ. एनडीआर चन्द्रा जी, आपका शत्-शत् वंदन है।
श्याम संगीत सृजन संस्थान में, सादर आज अभिनंदन है।।

जन्म तिथि शुभ बाईस जून है, सन् उन्नीस सौ उनसठ के।
जन्म भूमि है बड़े रबेली, जिला सक्ती छत्तीसगढ़ के।।
पिता श्री धन साय चन्द्रा जी, लघु सामान्य कृषक परिवार।
माता श्रीमति बिसाहिन बाई, बालकपन के पालनहार।।

जाति चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय, अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी।
हिन्दू धर्म, भारतीय नागरिक, लोकप्रिय भाषा छत्तीसगढ़ी।।
शैक्षणिक एम.ए.अंग्रेजी, एम.फिल., पीएचडी एल.एल.बी.।
नेहरू सिनियर रिसर्च फेलोशिप, अमेरिका फूलब्राइट भी।।

अध्येता- भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान चार वर्ष तक शिमला में।
विजिटिंग स्कालर सेन्टर फाॅर कन्टेम्पोरेरी थियरी बड़ोदरा में।।
लाईफ टाईम इंटरनेशनल, पीस अवार्ड कनाडा में।
स्काॅलर आफ इमिनेंस इन इंग्लिश ए.आई.ई.टी.ए. में।।

लाईफ टाईम एचिवमेन्ट अवार्ड अंग्रेजी ए.ई.एस.आई. में।
डॉ. राधाकृष्णन एजुकेशन एक्सेलेंस अवार्ड कोलकाता में।।
सतनाम साहित्य सेवा सम्मान बिलासपुर छत्तीसगढ़ में।
सामाजिकता में समरसता, सम्मानित छत्तीसगढ़ में।।

बस्तर विश्वविद्यालय कुलपति, जगदलपुर छत्तीसगढ़ के।
डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय विजिटिंग प्रोफेसर सागर के।।
वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, कटरा एडजस्ट प्रोफेसर थे।
केन्द्रीय विश्वविद्यालय कोहिमा नागालैण्ड प्रोफेसर थे।।

विविध क्षेत्र में नाम जगाया, चन्द्र समाज के गौरव हैं।
“श्याम संगीत सृजन केन्द्र” में, अभिनंदन अति गौरव हैं।।

रचनाकार
संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा
रेलवे काॅलोनी सक्ती, छत्तीसगढ़
संपर्क मो.नं. – 79994 51129.

You may have missed