शासन के पैसे का दुरुपयोग मंडी बोर्ड ने कैसे किया , कोसमंदा में देखा जा सकता है,हाट बाजार चबूतरा बनाया टेंगना नाला के बगल
शासन के पैसे का दुरुपयोग मंडी बोर्ड ने कैसे किया , कोसमंदा में देखा जा सकता है,हाट बाजार चबूतरा बनाया टेंगना नाला के बगल
हमर छत्तीसगढ न्यूज
जांजगीर चांपा – मंडी बोर्ड द्वारा शासन के पैसे का दुरुपयोग कैसा हो यह कोसमंदा में निर्मित हाट बाजार चबूतरा का चित्र देख कर अंदाजा लगाया जा सकता, टेंगना नाला के पास जो बरसात में बाढ़ का पानी भरा रहता है,पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने अपने विधायकी कार्यकाल में मंडी बोर्ड से आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रख कर यह कार्य स्वीकृत कराए थे,पर गांव से सात सौ मीटर दूर नाले के किनारे बना दिया गया,क्या गांव वाले बरसात में ऐसी स्थिति में साग भाजी लेने जाएंगे|पूर्व पंचायत के पदाधिकारी ने भी उक्त जगह पर कैसे प्रस्ताव दे दिया,पर गांव में बेशकीमती सरकारी जमीन जो कोसा तालाब से दोनों छोर में बस स्टैंड तक 10 एकड़ से ज्यादा शासकीय भूमि पर काबिज है को हटाने में कोई पहल नहीं किया बल्कि बेजा कब्जा और बढ़ गया,शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा के कारण पशु औषधालय हाई स्कूल के अंदर संचालित है,अब देखना होगा वर्तमान पंचायत इस बेजा कब्जा धारियों पर क्या रुख अपनाती है और आम जनता को इस पंचायत से उम्मीदें ज्यादा है
