*केंद्रीय बजट 2026 पर प्रेसवार्ता को पूर्व विधायक राजनीश सिंह ने सम्बोधित किया*

*केंद्रीय बजट 2026 पर प्रेसवार्ता को पूर्व विधायक राजनीश सिंह ने सम्बोधित किया*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर


सक्ती – भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्रीय बजट 2026 पर प्रेसवार्ता हुआ जिसमें बजट पर बोलते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह जी ने कहा कि यह बजट किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है, भारत को विकसित भारत बनाने वाला बजट है, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला बजट है, भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाला बजट है व्यापारियों को टैक्स के झंझटों से राहत देने वाला बजट है महिलाओं को समान अवसर देने वाला बजट है रजनीश सिंह ने आगे कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए पांच नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप खोले जाने का प्रावधान किया गया है।
बजट में महिलाओं के लिए ग्रामीण महिलाओं के लिए सिमट SHE मार्ट की घोषणा लखपति दीदी योजना के विस्तार का ऐलान
बजट में किसानों के लिए प्रावधान,
पशुपालकों के लिए लोन सब्सिडी का ऐलान,
मछली पालन हेतु 500 बड़े तालाब निर्माण का ऐलान,
काफी किसानों के लिए विशेष कोक योजना का ऐलान,
अखरोट एवं बादाम के किसानों के लिए विशेष योजना का ऐलान
किसानों को उद्यमी बनने कई ऐलान बजट में छोटे किसानों के आमदनी बढ़ाने विशेष प्रावधान।

उन्होंने आगे कही कि बजट में व्यापारियों के लिए प्रावधान के अंतर्गत एमएसएमई के छोटे उद्योगों के लिए एसएमई विकास निधि 10,000 करोड़ की विशेष योजना का ऐलान विदेश में एक करोड रुपए तक की प्रॉपर्टी पर पेनल्टी खत्म मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स को घटाकर 14% किया गया तेंदूपत्ता पर टीसीएस घटकर दो प्रतिशत किया गया है इससे छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी लाभ मिलेगा।

रजनीश सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े बड़े ऐलान अंतर्गत लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने ,भारत को बायो फार्मा हब बनाने का ऐलान इस हेतु 40,000 करोड रुपए की मदद का ऐलान किया गया है बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने 5 बड़े मेडिकल हब बनाने का बड़ा ऐलान स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनता को बड़ी राहत बुजुर्गों की मेडिकल मदद के लिए सरकार का बड़ा ऐलान डेढ़ लाख केयर टेकर देगी सरकार शुगर और कैंसर की दवा सस्ती होगी तीन नए बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाएंगे गंभीर बीमारियों पर आयात शुल्क में पूरी छूट से दवाइयां सस्ती पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने बजट में अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान को बताते हुए कहा कि देश में 20 नए जलमार्ग बनाने का ऐलान।
7 नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे जिससे हाई स्पीड ट्रेनों से लोगों का सफर कम समय में पूरा होगा तीन केमिकल पार्क का निर्माण होगा पर्यटन को बढ़ावा देने 10000 नए टूरिस्ट गाइड बनाए जाएंगे
4000 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान।

रजनीश सिंह जी ने आगे कहा कि बजट में टैक्स रिफॉर्म्स किया गया है
विदेश यात्रा में टीसीएस 5% से घटकर 2% किया गया
NRI को प्रॉपर्टी बेचने के लिए TAN नंबर की आवश्यकता नहीं
आयकर रिटर्न भरने की तारीख को बढ़ाया गया
विभिन्न मंत्रालयों को आवंटित किए जाने वाले राशि की तुलना करते हुए कहा कि
कांग्रेस सरकार में शिक्षा का बजट केवल 39000 करोड रुपए था
मोदी सरकार में यह बजट 1,39000 करोड़ से भी ज्यादा हो गया है

कांग्रेस सरकार में रक्षा बजट केवल ढाई लाख करोड़ था
मोदी सरकार में रक्षा बजट 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है

कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य का बजट केवल 38000 करोड़ था
मोदी सरकार में स्वास्थ्य बजट 1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो चुका है

कांग्रेस सरकार में किसानों के लिए बजट मात्र ₹29000 करोड रुपए था
मोदी सरकार में किसानों का बजट 1,62,000 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है

कांग्रेस सरकार में रेलवे का बजट मात्र 29000 करोड रुपए था
मोदी सरकार में रेलवे बजट 2,81000 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है

रजनीश सिंह ने कहा कांग्रेस सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए मात्र 31000 करोड़ का बजट था
मोदी सरकार में यह बजट लगभग 3 लाख करोड़ का हो चुका है

कांग्रेस सरकार में पूंजीगत व्यय के लिए केवल 2 लाख करोड़ रुपए खर्च होते थे

मोदी सरकार में यह आंकड़ा 12.2 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है

 

कांग्रेस सरकार में राज्यों को केवल 5 लाख करोड रुपए की मदद प्रतिवर्ष दी जा रही थी मोदी सरकार में यह आंकड़ा लगभग 26.61 लाख करोड़ पहुंच चुका है यह बहुत अच्छा समावेशी बजट है इस बजट से सभी वर्ग लाभान्वित होंगे इस प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल,जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल,जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, सहप्रभारी नारायण राठौर, परसन राठौर,मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, आदित्य अग्रवाल,पिंटू सिंघल,आकाश साहू,सहित भाजपा पदाधिकारी एवं पत्रकार साथीगण उपस्थित रहे