*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं*

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं*

*आज जनदर्शन में कुल 21 आवेदन हुए प्राप्त*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती, 17 फरवरी 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कोटमी निवासी श्री श्यामलाल सौमित्र ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता निवासी श्री महेश सारथी (सरपंच) ने ग्राम पंचायत पोता में पी.एच ई. विभाग से बोर खनन, ग्राम पोता के सोलाही तालाब एवं अन्य निस्तारी तालाबो गिरे हुए बबूल पेड़ को काटने की अनुमति प्रदान के संबध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम बस्ती बाराद्वार निवासी श्री दिनेश कुमार गुप्ता ने गिरदावरी के दौरान हुई तकनीकी दौरान त्रुटि का सुधरवाने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापारा कला निवासी श्री राधेलाल पटेल पिता जीवन लाल ने मुवावजा राशि दिलाये जाने के संबध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली (बा) निवासी श्री बुद्धेश्वर सिंह कंवर ने ग्राम पंचायत सकरेली (बा) बाराद्वार आश्रित ग्राम आमादहरा को राजस्व ग्राम घोषित करने के संबध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम मरघटी निवासी श्री भानुप्रताप यादव ने शासन से पट्टे में प्राप्त भूमि में मकान निर्माण करने से रोकने एवं वाद विवाद करने के संबध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंन्दा निवासी श्री मोहन लाल साहू ने किसान सम्मान निधि राशि अप्राप्त होने पर दिलाए जाने के सबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम रनपोटा निवासी श्री शरमू लाल बरेठ, निरंजन प्रसाद बरेठ ने प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत किए जाने के संबंध सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।