*11 दिसम्बर तक प्राप्त किए जाएंगे एसआईआर गणना पत्रक*
*11 दिसम्बर तक प्राप्त किए जाएंगे एसआईआर गणना पत्रक*
*16 दिसम्बर से 15 जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति*
*14 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती, 04 दिसम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया जा रहा है। आयोग द्वारा पूर्व में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों की तिथियों में संशोधन करते हुए समय-सीमा बढ़ाकर नवीन संशोधित तिथि जारी किया गया है। संशोधित तिथि के अनुसार मतदाताओं से गणना पत्रक प्राप्त करने की तिथि 04 दिसम्बर से बढ़ाकर 11 दिसम्बर 2025 किया गया है। मतदाता सूची का प्रारंभिक (प्रारूप) प्रकाशन 16 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा और इसी के साथ दावा आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। दावा आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

