*कोटेतरा में 40 सालों बाद होगा रामलीला का आयोजन*
*कोटेतरा में 40 सालों बाद होगा रामलीला का आयोजन*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
जैजैपुर/ विधानसभा जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा लगातार धार्मिक रीतिरिवाजों और पूर्वजो की परंपरा को उजागर करने और लोगो की मांगों के अनुसार सरपँच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने जब से गांव की प्रधान चुनी गई है तब से लगातार लोगो को जागरूक करते हुए परिवर्तन की ओर अग्रसर होते हुए नजर आ रही है आपको बता दे कि धूमधाम से रथयात्रा भोजली विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजनों में मुख्य भूमिका निर्वहन करते हुए गांव में रामराज्य स्थापित की तारतम्य से गुड़ी चौक कोटेतरा में 5 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक 7 दिवसीय रामलीला का मंचन होगा. इसमें भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक की विभिन्न लीलाओं को दिखाया जाएगा. हर दिन शाम 8 बजे से 11 बजे तक रामलीला का आयोजन होगा. इसके पहले दोपहर 4 बजे से 6 बजे तक स्थानीय कलाकार भजन प्रस्तुत कर सकते है यह आयोजन लगभग 40 साल बाद गुड़ी चौक कोटेतरा में हो रहा है, जिससे लोगों में खासा उत्साह है।
इसमें राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, भरत मिलाप, रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक जैसे प्रमुख प्रसंग शामिल होंगे. कोटेतरा वासी इन आयोजनों के जरिए धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल का आनंद उठा सकेंगे। उक्त रामलीला कार्यक्रम की आयोजक सरपँच पंच एवं ग्रामवासियों की विशेष सहयोग से संपन्न होगा।

