*छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: विकसित भारत 2047, किसान, युवा, महिला और बुजुर्ग के सर्वांगीण विकास की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा- अमित साहू*
रायगढ़/ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी अमित साहू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट को किसान, युवा, महिला और बुजुर्ग हितैषी बताते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय की दिशा व विकसित भारत 2047 के दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा है।
मीडिया प्रभारी अमित साहू ने कहा कि युवा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में कृषि, सिंचाई, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जो की रायगढ़ जिले सहित पूरे प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा।
बजट में कृषि एवं किसान हित: धान खरीदी, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार और आधुनिक कृषि उपकरणों के लिए प्रावधान।
महिला एवं युवा सशक्तिकरण: स्वरोजगार योजनाओं, कौशल विकास केंद्रों और मातृ-स्वास्थ्य योजनाओं का सुदृढ़ीकरण।
स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा: जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन, वृद्ध और दिव्यांग पेंशन।
अधोसंरचना एवं शहरी विकास: सड़कों, पुलों, बिजली और पेयजल सुविधाओं का विस्तार।
वहीं जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनोरंजन साहू, महामंत्री द्वय जितेन्द्र निषाद, जगन्नाथ प्रधान व मीडिया प्रभारी अमित साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि:
“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा जारी यह बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में निर्णायक ठोस कदम है।”
