*उपलब्धि गिनाने में नही बल्कि करके दिखाने में है -आयुष शर्मा*

*उपलब्धि गिनाने में नही बल्कि करके दिखाने में है -आयुष शर्मा*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती/ जिला पंचायत चुनाव के एक साल पूरा होने पर सक्ती जिला पंचायत के सभापति व बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा “अन्नपूर्णा” ने एक प्रेसवार्ता आयोजन कर अपनी बात रखी साथ ही उन्होंने पत्रकारों के सभी सामान्य और कठिन सवालों के संतुष्टिपूर्ण जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक जो भी जनहित के कार्य किये है वो तो मात्र शुरुआत है अभी आने वाले समय मे कई ऐसे कार्य होने है जिससे उनके क्षेत्र की कायापलट हो जाएगी।

आयुष शर्मा ने बताया कि हमारे एक वर्ष पूरा होने पर समस्त क्षेत्र वासियों मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हमने हर घर जाकर लोगों से सीधी बात किया क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा होना क्षेत्र को जनता को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजना छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल से कई गांवों तक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर व्यवस्था करना बरसात के समय ग्राम सकरेली भाटा में रेल लाइन के किनारे जमा मलवा हटाकर के स्लैब चूड़ी के डलवा कर साथ वैकल्पिक व्यवस्था बनाना छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आशीर्वाद से श्री लक्ष्मीकांत धीरहे को ₹300000 की राशि प्राप्त कराई गई बाराद्वार विद्युत विभाग को उप संभाग बनाने की मांग सीएम साहब ने तुरंत मंजूरी दी और नगरदा सिवनी को बाराद्वार उप संभाग में जोड़ा गया वर्तमान बजट में जिला बजट में मेरे जिला पंचायत क्षेत्र में संकल्प बजट में सड़क निर्माण कार्य सह चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य नया बाराद्वार जैजैपुर चौक से ठठारी 12 किलोमीटर राशि 96 लाख सड़क निर्माण कार्य बासिन से जेठा ब्याहा पासीद खूंटादहरा जिला मुख्यालय तक 10 किलोमीटर राशि 80 लाख रुपए किरारी से नवापारा खुर्द ब्याहा नन्दौर खुर्द 6 किलोमीटर 72 लाख बासीन से डोंगिया 8 किलोमीटर 64 लाख नवीन जिला चिकित्सालय परिसर से मुख्य मार्ग तक दो किलोमीटर 24 लख रुपए इस तरह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में संकल्पबजट में जो घोषणा हुई उसकी राशि 3 करोड़ 36 लाख रुपए का काम इस बजट में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हमारे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 अपने तीसरे बजट में देने की घोषणा की इसके लिए सभी को जिला पंचायत क्षेत्र वासियों की तरफ से हार्दिक आभार व्यक्त किया अंत में सभापति आयुष शर्मा “अन्नपूर्णा” ने कहा कि मीडिया अभी उनके कार्यो का आंकलन ना करे क्योंकि अभी तो ये शुरुआत मात्र है और वे कहने में नही बल्कि करके दिखाने में यकीन रखते है।

आज हुई इस प्रेसवार्ता में जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा “अन्नपूर्णा” के साथ बाराद्वार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन राठौर सहित जिले के सभी पत्रकार बंधु मौजूद रहे।