*आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती, 11 मार्च 2026/ आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा आज गिरिराज रेन बसेरा, स्टेशन रोड सक्ती में “उद्योग–बैंकर्स मीट” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के उद्योगपतियों एवं उद्यमियों की उपस्थिति में विभिन्न बैंक शाखाओं और विभागीय अधिकारियों द्वारा उद्योगों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं की जानकारी दी गई। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा
कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) द्वारा विभागीय स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्यम स्थापना के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण प्रकरणों के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं बैंकिंग प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर प्रतिभागियों को बैंकिंग नियमों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती, जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) जिला पंचायत सक्ती, बीपीएम (एनआरएलएम) जनपद पंचायत सक्ती, अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि, भारतीय स्टेट बैंक जिला सक्ती, पंजाब नेशनल बैंक सक्ती, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बाराद्वार के शाखा प्रबंधक तथा पीएमएफएमई योजना के जिला रिसोर्स पर्सन सहित संबंधित अधिकारी एवं जिले के विभिन्न उद्योगपति एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

