*छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के बैनर तले शिव बुक सेंटर में सिक्के का वितरण हुआ संपन्न*

*छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के बैनर तले शिव बुक सेंटर में सिक्के का वितरण हुआ संपन्न*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती/- सक्ती नगर के शिव बुक सेंटर में सिक्कों का वितरण कार्यक्रम रखा गया था जिसमें नगर के एवं आसपास के व्यापारियों ने सिक्का वितरण कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की प्रत्येक दुकानदार को ₹500 के हिसाब से ₹10 का सिक्का वितरण किया गया जिससे कुछ हद तक चिल्लर की समस्या से निजाद मिलेगा आम जनों की समस्याओं को देखते हुए नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन समय-समय पर आम जनों की सुविधाओं के अनुरूप कार्य करते रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ नागरिक फाउंडेशन जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव जी अनूप अग्रवाल भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर मीडिया प्रभारी नारायण राठौर सहित फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।