*भारतीय किसान संघ जिला सक्ती की बैठक फरसवानी डभरा में हुई संपन्न*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/- सक्ती जिला के डभरा तहसील अंतर्गत ग्राम फरसवानी के चंद्रा भवन में दिनांक 12.04.2026 को भारतीय किसान संघ जिला सक्ती की कार्यकारिणी बैठक हुईं सबसे पहले भगवान बलराम एवं भारत माता की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया तदुपरांत रमाकांत चंद्रा जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ के द्वारा संगठन का महत्व, कार्य पध्दति, संगठन कार्य, आंदोनात्मक,रचनात्मक कार्य करने, किसान संघ के रीति नीति के सम्बंध में बताया गया, सेवा सहकारी समिति,फरसवानी, देवरघटा, के आश्रित ग्रामो के सक्रिय सदस्य चयन करने एवं चयन सूची तहसील व जिला समिति को भेजने कहा गया प्रदेश प्रतिनिधि सभा रायपुर छत्तीसगढ़ दिनाँक 30,31,मार्च 2026 का प्रस्ताव संजय चंद्रा तहसील सहकारीता प्रमुख द्वारा पाठन किया गया, देवदत्त चन्द्रा पर्यवरण प्रमुख द्वारा जैविक खेती व पेड़ पौधे रोपड़ के सम्बंध में बताया गया, हीरालाल कुर्रे राजस्व प्रमुख द्वारा ग्राम समिति का गठन करने के सम्बंध में बताया गया, बैठक पश्चात राजकुमार चंद्रा तहसील उपाध्यक्ष द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मदन लाल चद्रा कोषाध्यक्ष एम.एस.चंद्रा दिगम्बर चंद्रा, जगमोहन राठौर,दाऊ लाल चन्द्रा,जीवन लाल चद्रा,मान साय चंद्रा, दिनेश सिदार, मेघनाथ चंद्रा, हर प्रसाद, प्रभु लाल गवेल, रंग लाल, राजकुमार, तेजेश्वर सिंह, घनश्याम, एवं औऱ किसान उपस्थित रहे।
