डभरा में विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

सक्ती/- भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन डभरा में किया गया साथ ही कोर कमेटी चंद्रपुर विधानसभा का बैठक भी आयोजित किया गया कार्यालय का उद्घाटन सक्ती जिला के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा एवं विधानसभा प्रभारी सुशांत शुक्ला के द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन उपरांत कोर कमेटी के बैठक में आगामी 14 सितंबर को कोडातराई रायगढ़ में यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के सभा के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं आम लोगों को ले जाने हेतु आवश्यक व्यवस्था बनने पर चर्चा किया गया जिसके लिए अलग-अलग प्रभारी की नियुक्ति भी किया गया युवा मोर्चा के लोगों को मोटरसाइकिल रैली के साथ जाने को कहा गया साथ ही दीवाल लेखन एवं प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार किए जाने पर निर्णय लिया गया कोर कमेटी के बैठक में जिला उपाध्यक्ष पीतांबर सिंह पटेल, विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री नेतराम चंद्रा, जिला मंत्री रंजीत अजगल्ले, डभरा मंडल के अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, कोटमी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, मालखरौदा मंडल के अध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा, अड़भार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रूपा सिंहदेव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री कवि शरण वर्मा, विधानसभा विस्तारक पवन अग्रवाल, भोथिया मंडल के अध्यक्ष घसिया राम यादव, जिला सोशल मीडिया के सहसंयोजक दिनेश बरेठ, अजा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।