*फर्जी अंकसूची के सहारे शिक्षाकर्मी शिक्षक मनबोध कुर्रे*

*फर्जी अंकसूची के सहारे शिक्षाकर्मी शिक्षक मनबोध कुर्रे*

सक्ती/- नवीन जिला सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव के सबरीयाडेरा घोघरा प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक मनबोध कुर्रे पिता समारू लाल कुर्रे निवासी ग्राम पंचायत लहंगा बाराद्वार है । जिनका कक्षा 12वीं की अंकसूची जो कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त हुई है सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त अंकसूची रोल नंबर अनुक्रमांक के अनुसार किसी अन्य व्यक्ति का नाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट में दिखाया जा रहा है जिससे प्रथम दृष्टिया मनबोध कुर्रे के 12 के अनुसूची पर सवालिया निशान उठता है। कक्षा 12वीं रोल नंबर अनुक्रमांक- 23502677 वर्ष 2005 है। जो किसी नरेंद्र कुमार कौशिक पिता मेलाऊराम कौशिक छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर के नाम से वर्णित है। यही मनबोध कुर्रे पिता समारू लाल कुर्रे की अंकसूची का भी रोल नंबर एक ही होना फर्जी अंकसूची की तरफ दर्शाता है दोनों अनुसूची में मनबोध कुर्रे को 395 पूर्णांक एवं नरेंद्र कौशिक को 245 पूर्णांक अंकित है जिसकी शिकायत सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी एवं सक्ती कलेक्टर को दी जा चुकी है लेकिन जांच के नाम पर शून्य है।
क्या छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था इतनी लचर और खराब हो गई है जहां फर्जी अंकसूची धारी शिक्षक बनकर बैठे हैं और शासन-प्रशासन उनका पालन पोषण कर रही है । ऐसे शिक्षकों पर कोई कार्यवाही का ना होना शासन प्रशासन पर सावलिया निशान उठता है ।

सूचना के अधिकार से प्राप्त हुई अनुसूची।

इस रोल नंबर से छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट में प्रदर्शित अंक सूची।

क्या यही है भ्रष्ट कांग्रेस राज सरकार एक तरफ आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए खोल रही है जहां गरीब बच्चे कम अमीरों के बच्चे अधिक मिलेंगे क्योंकि आत्मानंद स्कूल में प्रवेश के लिए मोटी रकम देना पड़ता है यह है हमारे छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था।